ब्यूरो,
सहारा इंफ्रा सिटी का दफ्तर बकाये की वजह से सील
लखनऊ में सहारा इंफ्रा सिटी का दफ्तर बकाये की वजह से सील कर दिया गया है।
रेरा का आदेश होने के बावजूद 33 बिल्डरों पर अरबों रुपये का बकाया बाकी है। सीलिंग के दौरान एक करोड़ रुपये जमा कराए गए।
प्रशासन अब भी वसूली में विफल रहा है, बावजूद इसके डीएम विशाख जी. ने समीक्षा कर वसूली के निर्देश दिए थे।
अंसल समूह को 67.38 करोड़ रुपये 470 आवंटियों को लौटाने हैं, लेकिन कई बार नोटिस देने के बावजूद अंसल ने राशि नहीं लौटाई।