ब्यूरो,

ज्ञानेश कुमार देश के नये मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे…
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में चुना गया है, जो सहकारिता मंत्रालय के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए, जिसके मंत्री गृह मंत्री अमित शाह हैं। उन्होंने एमएचए में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2019 में एमएचए में जेके डेस्क का नेतृत्व किया जब अनुच्छेद 370 को अप्रभावी कर दिया गया था।
ज्ञानेश कुमार एक अनुभवी प्रशासक हैं जिन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और केरल कैडर से हैं।
CEC ज्ञानेश कुमार गुप्ता की पुत्री और दामाद दोनों यूपी कैडर के IAS हैं.
ज्ञानेश कुमार की पुत्री मेधा रूपम DM कासगंज के पद पर तथा दामाद मनीष बंसल DM सहारनपुर के पद पर तैनात है.
ज्ञानेश कुमार ने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
इसके बाद आईसीएफएआई, इंडिया से बिजनेस फाइनेंस और एचआईआईडी, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए से पर्यावरण अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है।