ब्यूरो,
महाकुंभ जा रही तीन महिला श्रद्धालुओं की कुचलने से मौत
प्रयागराज। उतरांव थाना अंतर्गत नागनाथपुर नेशनल हाईवे के पास तड़के महाकुंभ में स्नान करने जा रहे तीन श्रद्धालुओं की वाहन से कुचलने से मौत हो गई। मामला उतरांव थाना इलाके में नागनाथपुर नेशनल हाईवे पर तड़के 5:30 बजे के करीब नागनाथपुर नेशनल हाईवे के पास पेट्रोल पंप पर बस रोक दी गई। बस हाईवे के किनारे खड़ी कर दी। इस बीच सभी श्रद्धालु दैनिक क्रिया के लिए गए। वहीं, तीन महिला श्रद्धालु नेशनल हाईवे क्रॉस कर बने डिवाइडर के पास गई थीं। दूसरी तरफ तेज रफ्तार हडिया की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। पुलिस ने तीनों श्रद्धालु महिला की शिनाख्त मृतक जगोरी महतो (45) पत्नी कृष्णु किशोर महतो, कुंती महतो (70) पत्नी चीनी वास महतो, अल्पना महतो (47) पत्नी बाबू लाल महतो निवासी गोपालाडीह जिला पुरुलिया पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।