ब्यूरो,
निर्वासित भारतीयों को वापस भेजना अमेरिका का सही कदम : विदेश मंत्री
दिल्ली। अमेरिका से निर्वासित भारतीय नागरिकों पर राज्यसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “कानूनी गतिशीलता को प्रोत्साहित करना और अवैध आवागमन को हतोत्साहित करना हमारे सामूहिक हित में है। मसलन अमरीका सही कर रहा है। यदि कोई नागरिक अवैध रूप से विदेश में रह रहा पाया जाता है तो उसे वापस बुलाना सभी देशों का दायित्व है। निर्वासन की प्रक्रिया कोई नई नहीं है।”