भाजपा नेता समेत तीन लोग गिरफ्तार

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

भाजपा नेता समेत तीन लोग गिरफ्तार

भाजपा नेता समेत तीन लोग गिरफ्तार, धुंवाधार फायरिंग करके तीन लोगों को घायल करने का आरोप

जौनपुर। धुंवाधार फायरिंग करके बीडीसी सदस्य समेत तीन लोगों को घायल करने के आरोप में भाजपा नेता समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास घटना प्रयोग किया गया लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुआ है।
मालूम हो कि बीते रविवार को जफराबाद थाना क्षेत्र के वसीरपुर गांव में बीडीसी मनीष कुमार पुत्र अमर बहादुर गांव की दलित बस्ती में प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे करवाने के लिए नोडल अधिकारी को बुलवाया था।मनीष का आरोप है कि नोडल अधिकारी द्वारा सर्वे करके जाने के बाद प्रधान के परिवार के रामहित निषाद व अन्य ने मनीष के साथ सर्वे को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया।जिसपर विवाद काफी बढ़ गया।उसके बाद प्रधान पक्ष के लोगो के गोलीबारी ने मनीष कुमार तथा सूरज कुमार पुत्र कल्लू को गोली लग गयी।तथा राजन पुत्र त्रिभुवन को चाकू लग गया।मनीष को गोली पेट मे तथा सूरज को कंधे में गोली लगी है।

इस मामले पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी भाजपा नेता रामहित निषाद, उनके अविनाश रंजन और पंकज निषाद उर्फ रिंकू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *