तालाब में डूबी कार 2 अधिवक्ताओं की मौत

ब्यूरो,

तालाब में डूबी कार 2 अधिवक्ताओं की मौत

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्ता कला गांव में भेलू कला में देर रात अनियंत्रित कार UP-32 NE 1110 तालाब में गिरने से 2 अधिवक्ताओं की डूबने से मौत हो गयी। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मियों ने तालाब में डूबी हुई कार को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसीपी विभूतिखंड समेत चिनहट थाने की फ़ोर्स मौजूद रही। कार से 2 अधिवक्ताओं के शव बरामद हुए। हाईकोर्ट के स्टैंडिंग कॉउन्सिल 40 वर्षीय कुलदीप कुमार अवस्थी और हाईकोर्ट के ब्रीफ होल्डर 37 वर्षीय शशांक सिंह की दर्दनाक मौत हो गयी।

। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा । संदिग्ध घटना के पहलूओ पर जांच कर रही पुलिस टीम ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *