ब्यूरो,
सिद्धार्थनगर-बीजेपी के सहयोगी अपना दल के विधायक विनय वर्मा 9 दिन से धरने पर
सिद्धार्थनगर-बीजेपी के सहयोगी अपना दल के विधायक विनय वर्मा धरने पर बैठे हुए हैं। आज धरने के 9 दिन हो गए।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा अपने जिले की एसपी को हटाने की मांग को लेकर धरने पर हैं।
खास बात ये है की अपनी ही सरकार में आज नौ दिन बीतने के बाद भी विधायक के धरने को लखनऊ ने गंभीरता से नहीं लिया।
जो पोस्टर धरने का बना है उसमें उन्होंने पीएम, सीएम, अनुप्रिया पटेल, आशीष पटेल और जगदंबिका पाल की फोटो लगा रखी है। सत्तारूढ़ दल के विधायक का धरना चर्चा का विषय बना हुआ है।