आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

विपक्ष मुद्दा विहीन है: संजय भाटिया
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए: पुष्पराज सिंह
जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। मुख्य अतिथि
राज्यसभा के सांसद व प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी संजय भाटिया रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि संजय भाटिया ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अबकी बार 400 पार के लिए युद्ध स्तर पर चुनाव अभियान में लग जाने का आवाह्नन किया। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि विपक्षियों के पास बौखलाहट के अलावा और कोई मुद्दा नहीं बचा है। पार्टी के कार्यकर्ता परिवार से ऊपर उठकर, पार्टी से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोग भारत के टुकड़े करने की मंशा के साथ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। हम भारत को अपनी माता मानते हैं इसलिए हम सभी भाई भाई हैं न कि जाति में बंटे हैं जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर हमें कार्य करना है। जातियों में बंटकर हमारा देश हजारों साल गुलाम रहा। कार्यकर्ता के दम पर ही चुनाव लड़ा जाता है और भाजपा के कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। बस इसे मंजिल तक पहुंचाना है और विजय पताका लहरानी है।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में हम सब भाई-भाई हैं, किसी की कोई जाति नहीं बल्कि भारतीयता ही सबकी जाति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबके विकास के लिए काम कर रही है। संगठन की ताकत आप सभी कार्यकर्ताओं से है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अत्यंत अनुशासित और अपने कार्य के प्रति समर्पित होते हैं ।