सम्पूर्ण समाधान दिवस में 5 मामले निबटे

आलोक वर्मा, जौन ब्यूरो,

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 5 मामले निबटे

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ जहां संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनकी जांच करके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ज्यादातर शिकायतें जमीन विवाद के संबंध में प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राजस्व तथा पुलिस विभाग की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करें तथा नियमानुसार
कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण करायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में विशेष ध्यान दें, निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। लेखपालों तथा कानूनगों की संयुक्त टीम बनाकर जमीन विवाद के मामलों की जांच कराई जाए तथा उसका नियमानुसार समाधान कराया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि जमीन विवादों के प्रकरण में यदि कोई भी लेखपाल लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जमीन विवादों का त्वरित निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, उपजिलाधिकारी सदर रिषभ पुडंरिक, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी सहित अन्य जनपद एवं तहसीलस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *