जातिगत टिप्पणी से नाराज सुरक्षाकर्मी ने नए साल का जश्न मना रहे अधिवक्ता को मारी गोली, मौत

ब्यूरो,

 

वाराणसी – जातियों का विकास चर्म पर . जातिगत टिप्पणी से नाराज सुरक्षाकर्मी ने नए साल का जश्न मना रहे अधिवक्ता को मारी गोली, मौत

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना तिराहे के पास स्थित एक लॉन में न्यू ईयर की पार्टी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह (36 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोप है कि जातिगत टिप्पणी से सुरक्षाकर्मी और वकील के बीच कहासूनी होगी गई. झगड़ा कुछ इस कदर उसने तीन राउंड फायरिंग की थी. आरोपी पुलिस की हिरासत में है। ताड़ीखाना तिराहा के पास गौरव सिंह के लॉन में नदेसर निवासी एडवोकेट राघवेंद्र सिंह (36 वर्ष) अपने दोस्तों और कर्मचारियों के साथ नववर्ष की पार्टी कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्टी में शामिल गौरव सिंह के मकान का सुरक्षाकर्मी और नगवा निवासी हरदेंदु शेखर त्रिपाठी भी मौजूद था। आरोप है कि वकील की जातिगत टिप्पणी से वह काफी आहत हो गया और अपने को रोक नहीं पाया . सुरक्षाकर्मी नाराज हो गया. इसके बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से राघवेंद्र सिंह पर गोली चला दी. गोली चलते ही आसपास अफरातफरी मच गई. राघवेंद्र के दोस्त उन्हें तत्काल उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ”घटना की जांच की जा रही है. आरोपी पुलिस की हिरासत में है.” नये साल के मौके पर जश्न में वारदात का ये कोई पहला मामला नहीं है. जातियों की दूरी कम करने की बजाय बढ़ रही है .अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। मामूली सी कहासूनी से लोग इस कदर धैर्य खो देते हैं कि एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *