मेडिकल कॉलेज से दो बच्‍चों के गुमशुदगी केस में पिता के खिलाफ ही दर्ज हुआ केस

ब्यूरो,

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से दो बच्‍चों को गायब करने के मामले नया मोड़ आ गया है। बच्‍चों के बाबा ने बच्‍चों के पिता पर ही दोनों बच्‍चों को गायब करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया है।

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लापता हुए दोनों बच्चों के मामले में नया मोड़ आ गया है। लापता मासूमों के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों बच्चों के बाबा सुकट गौड़ ने अपने ही बेटे पर बच्चों को चुराने का आरोप लगाया है। इसको लेकर गुलरिहा थाने में तहरीर दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

बिहार के पश्चिमी चम्पारण के रामनगर थानाक्षेत्र के रामनगर गुजराधूस निवासी सुकट गौड़ ने आरोप लगाया कि उनका बेटा राजू गौड़ लापता हुए दोनों बच्चों का पिता है। वह चार महीने पहले आर्केस्ट्रा में काम करने वाले एक युवती को लेकर भाग गया। उसने दोनों बच्चों को मांगने लगा। इसको लेकर पहले भी कई बार धमकी दे चुका है।

उसके साथ उसके आर्केस्ट्रा वाली युवती ने भी मुझे और बहू को कई बार फोन कर धमकी दी थी। तहरीर में बताया कि राजू के पत्नी प्रमिला की तबीयत खराब है। 12 दिन पहले उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी आंत का ऑपरेशन हुआ है। शनिवार को डॉक्टर ने कुछ दवाएं लिखी, जिसे खरीदने को गया था। इस दौरान बच्चे अपनी नानी सदरूनिशां के पास मौजूद रहे। सुकट ने अंदेशा जताया कि पिता ने ही दोनों बच्चों को चुरा लिया है।

मामला शनिवार को सामने आया। मेडिकल कॉलेज के रैन-बसेरे से छह साल के गोलू और सात साल की संगीता लापता हो गए। जानकारी बच्चों की नानी सदरूनिशां ने दी। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने इस मामले में बाबा की तहरीर पर पिता राजू और एक अन्य अज्ञात पर दोनों बच्चों को चुराने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दोनों बच्चों के लापता हुए 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। इस बीच पुलिस की जांच गति नहीं पकड़ पा रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद और बच्चों के गुमशुदा होने के बीच गुत्थी में उलझी है। वह बच्चों का अब तक पता नहीं लगा सकी है। पुलिस ने बीआरडी प्रशासन से सीसी फुटेज की भी मांग नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *