कश्मीर में ITBP जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी

ब्यूरो,

आईटीबीपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बस में 39 जवान सवार थे। इनमें 37 आईटीबीपी के थे और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे। बस का ब्रेक फेल होने के चलते पहलगाम में हादसा हुआ है।

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादस में कई जवानों के घायल होने की आशंका है। इन जवानों को अमरनाथ यात्रा के लिए तैनात किया गया था।

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बस में 39 जवान सवार थे। इनमें 37 आईटीबीपी के थे और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे। बस का ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ। यह हादसा पहलगाम के चंदनवाड़ी में हुआ है और फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे में कई मौतों की भी आशंका है।

बस में सवार जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के लिए आईटीबीपी के कमांडोज को रवाना किया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *