राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त सभी पत्रकार/फोटो जर्नलिस्ट/वीडियो जर्नलिस्ट साथियों के लिए.
आवश्यक सूचना
सभी साथियों को अवगत कराना है कि सूचना निदेशालय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन), हज़रतगंज, लखनऊ में कोरोना के वैक्सीनेशन का कार्य
18 वर्ष से ऊपरआयु के लोगों के लिए जारी है.
45 वर्ष से ऊपर के उन सभी पत्रकार साथियों, जिनका सेकंड डोज या प्रथम डोज यदि रह गया हो तो कोविशील्ड वैक्सीन की व्यवस्था सूचना निदेशालय में की गई है ।
अतः आप सभी पत्रकार गण कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के लिए सूचना निदेशालय में दोपहर 12:00 बजे तक अपना कूपन प्राप्त कर लें ।
प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के लिए कूपन लेना कराना होगा।
सादर,
शिव शरण सिंह हेमन्त तिवारी
सचिव अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति, एनेक्सी सचिवालय, लखनऊ
02 जुलाई 2021