सीएम योगी: गेहूं खरीद को लेकर दिया आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गेहूं क्रय केन्द्रों का संचालन पूरी क्षमता से किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। गेहूं खरीद के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल पर विशेष ध्यान दिया जाए। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। उन्होंने गेहूं क्रय की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गेहूं की फसल की कटाई के मद्देनजर गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए भूसे की व्यवस्था सुगमता से की जा सकती है। इसलिए भूसा बैंक बनाने का कार्य तेजी से किया जाए। उन्होंने भूसा बैंक में भूसे के सुरक्षित भण्डारण के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *