
यूपी सरकार ने अपनी आबकारी नीति में बदलाव करने जा रही हैं। यूपी में एक अप्रैल से बीयर बोतल और केन का दाम 20 रूपये घट जायेगा। प्रदेश में आगामी पहली अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार अप्रैल में नए आबकारी सत्र की शुरुआत करेगी। इस नए आबकारी सत्र में राज्य सरकार यूपी में बीयर, देसी व अंग्रेजी शराब के नए दाम लागू करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से यूपी में बीयर सस्ती हो जाएगी। जबकि वहीं देसी व अंग्रेजी शराब के दामों में बढ़ोत्तरी होगी। शराब विक्रेता के वेलफेयर एसोसिएशन महामंत्री कन्हैया लाल मौर्य ने बताया कि बीयर केन और बोतल के मौजदा दामों से 20 रूपये की कमी होगी। मौर्या के अनुसार देसी शराब का 200 मिलीलीटर का 42 डिग्री तीव्रता वाला पउवा 80 रूपये के बजाए 85 रूपये में मिलेगा। जबकि अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्राण्ड के क्वाटर में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी।
वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि देसी व अंग्रेजी शराब के दामों में पहली अप्रैल से होने वाली इस बढ़ोत्तरी के पीछे लाइसेंस फीस में साढ़े सात प्रतिशत की वृद्धि मुख्य कारण है। हालांकि बीयर की एक्साईज ड्यूटी व लाइसेंस शुल्क में कोई कमी या बढ़ोत्तरी नहीं हुई मगर राज्य में बीयर की खपत बढ़ाने के लिए इसके दाम कम किये जा रहे हैं।