
दिवाली के बाद भी इस महीने में कई त्योहार हैं, इस वजह से बैंकों की छुट्टियां भी ज्यादा हैं। छठ पूजा, भैयादूज, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा समेत ढेर सारे त्योहार नवंबर में पड़ रहे हैं। आज यानी 16 नवंबर को भी देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। 20 और 21 नवंबर को छठ पर्व की वजह से बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 22 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 28 नवंबर को चौथा शनिवार है, जिसकी वजह से देशभर के बैंक में कामकाज नहीं होगा। वहीं 29 नवंबर के दिन रविवार के दिन भी सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। जबकि 30 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है तो इस दिन भी बैंक की छुट्टी रहेगी। अत: आप नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग के काम को निपटाएं, लेकिन अगर आपको भी फिर भी कोई जरूरी काम है पहले लिस्ट देख लें ताकि आप छुट्टी वाले दिन बैंक जाकर परेशान न हों-
| तारीख | दिन | अवकाश | विवरण |
| 1 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक | साप्ताहिक |
| 6 नवंबर | शुक्रवार | वांगला महोत्सव | स्थानीय छुट्टी |
| 8 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक | साप्ताहिक |
| 14 नवंबर | शनिवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / काली पूजा | गजटेड छुट्टी |
| 15 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक | साप्ताहिक |
| 16 नवंबर | सोमवार | दिवाली (बालीप्रतिपदा) / लक्ष्मी पूजा / भाई दूज/ चित्रगुप्त जयंती / विक्रम संवत नव वर्ष दिवस | स्थानीय छुट्टी |
| 17 नवंबर | मंगलवार | लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कौबा | स्थानीय छुट्टी |
| 18 नवंबर | बुुधवार | लक्ष्मी पूजा / दीपावली | स्थानीय छुट्टी |
| 20 नवंबर | शुक्रवार | छठ पूजा | स्थानीय छुट्टी |
| 21 नवंबर | शनिवार | छठ पूजा | स्थानीय छुट्टी |
| 22 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक | साप्ताहिक |
| 23 नवंबर | सोमवार | सेंग कुत्सनम | स्थानीय छुट्टी |
| 28 नवंबर | शनिवार | चौथा शनिवार | चौथा शनिवार |
| 29 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक | साप्ताहिक |
| 30 नवंबर | सोमवार | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रहासा पूर्णिमा | गजटेड छुट्टी |
स्रोत: RBI