25 साल की महिला से बलात्कार की कोशिश – चलती गाड़ी से फेंका

25 साल की एक महिला को रेप की कोशिश के बाद चलती गाड़ी से मरने के लिए बाहर फेंक दिया गया। ये घटना उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्नाव जिले में हुई। महिला के भतीजे और उसके दोस्त ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने मना किया तो उसे चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार महिला आरोपी के साथ कार में यात्रा कर रही थी। जब उन्होंने महिला के साथ बलात्कार करने की कोशिश की तो महिला ने उसका सख्ती से विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे मारा और उनमें से एक ने अपनी बेल्ट का इस्तेमाल करके उसका गला घोंटने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने महिला की शिकायत के हवाले से कहा कि महिला ने होश खो दिए। जिसके बाद आरोपी ने उसे कार से बाहर फेंक दिया और कहा कि वह मर चुकी है।
यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के कर्मचारियों ने उसे सबली खेरा गांव के पास देखा। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद कुलकर्णी ने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *